गुजरातः बाढ़ प्रभावित द्वारका में प्रशासन और चिकित्सा दल सक्रिय

Sep 01, 2024

द्वारका, गुजरात, 01 सितंबर 2024, एएनआईः भारी बारिश और व्यापक बाढ़ के बाद गुजरात के बाढ़ प्रभावित द्वारका में प्रशासन ने तुरंत चिकित्सा सेवाएं शुरू की हैं। देवभूमि द्वारका स्वास्थ्य टीम ने वरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ मिलकर भीमराणा गांव में एक स्वस्थय केंद्र स्थापित किया साथ ही मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाने के लिए दस टीमों का गठन किया| इसके अलावा चिकित्सा पेशेवरों ने प्रत्येक घर में मलेरिया और अन्य बीमारियों के लिए जांच की और स्थानीय लोगों के उचित इलाज के लिए डायरिया स्टॉप प्रोग्राम भी शुरू किया गया | नागरिक और चिकित्सा अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने और निवासियों की सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, सड़क मरम्मत कार्य भी तेज हो गया है। इसके अलावा, कई एनजीओ भी राहत कार्यों में सक्रिय रूप से सहायता कर रहे हैं।